Maharajganj Times

Maharajganj : पत्नी का दाह संस्कार कर लौटे पूर्व शासकीय अधिवक्ता की सदमे में मौत, गम में डूबा जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह का गांव करमहा

Maharajganj
Monday, 06 Jan, 2025
0
3778

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सात फेरों के साथ- साथ जीने और मरने की कसम निभाने का वाकया देख लोगों की आंखे भर आईं। सदर क्षेत्र के करमहा निवासी जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह की माता श्रीमती जानकी देवीबीके निधन के 36 घंटे बाद और पिता व पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता रणजीत बहादुर सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से लोगों की आंखें नम हो गई हैं। 

रविवार को करमहा निवासी व वार्ड संख्या 32 के जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह की माता का निधन हो गया।जिनका दाह संस्कार त्रिमुहानी घाट पर पर किया गया। वृद्ध पिता रणजीत बहादुर सिंह ने अस्वस्थ होने के बाद मुखाग्नि की परम्परा का निर्वहन किया। पत्नी की मौत के सदमे से वृद्ध रणजीत सिंह दाह संस्कार के बाद घर लौटे और प्राण त्याग दिया। वह जनपद गठन के बाद जिले के पहले शासकीय अधिवक्ता क्राइम थे। छत्तीस घंटे के अंदर माता-पिता की मौत से जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार में दो मौतो से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। शोक संदेश मिलते ही सोमवार की रात से ही लोग श्रद्धांजलि व सांत्वना देने करमहा पहुंचने लगे। विजय बहादुर सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, रानू सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजय पांडेय, चंद्रशेखर सिंह आदि लोगों रणजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है।

<